फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पटेल समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार की रात में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप था कि 14 मार्च की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठे थे। तभी सफेद रंग की कार से सूर्य प्रकाश पटेल, रिंकू पटेल, विजय पटेल, अजय पटेल, सुशांत पटेल और तीन-चार अज्ञात लोग पहुंचे। नशे में धुत आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते गालियां देनी शुरू कर दीं।
विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। घर की महिलाएं बचाने दौड़ीं तो उनसे भी छेड़खानी करते हुए मारपीट की गई। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही मेडिकल कराया। जबकि घायल युवक को उपचार के लिए एसआरएन भेजा गया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अंत में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने शुक्रवार की रात में भाजपा नेता समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें