बैठक में कमिश्नर प्रयागराज विजय विश्वास पंत, महाकुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद, डीएम संजय खत्री मौजूद सहित पीडीए, सेना, रेलवे, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई ीऔर बिजली समेत समेत महाकुंभ से जुड़े सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।
महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर शनिवार को कमिश्नर कार्यालय के गांधी सभागार में बैठक हुई। इसमें कुंभ को भव्य रूप देने के लिए चर्चा की गई। इसकी तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने साधु संतों के साथ वार्ता की। बैठक में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में कमिश्नर प्रयागराज विजय विश्वास पंत, महाकुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद, डीएम संजय खत्री मौजूद सहित पीडीए, सेना, रेलवे, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई और बिजली समेत समेत महाकुंभ से जुड़े सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक से पहले अधिकारियों ने साधु संतों को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। बैठक में महाकुंभ में पड़ने वाले प्रमुख स्नान पर्वों की तिथियों पर भी मंथन किया गया।