फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल डीटेल्स से मिले अहम सुराग, तीन से पूछताछ

विज्ञापन
Important clues found from call details, three questioned
विज्ञापन
कॉल डीटेल्स से मिले अहम सुराग, तीन उठाए गए
विज्ञापन

घर वालों ने फिर दोहराया, कोई दुश्मनी नहीं थी
किरायेदार परिवार का कोई आवाज न सुनना भी संदेह के घेरे में, पुलिस करेगी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। खुल्दाबाद के रोशन बाग में रहने वाले अधिवक्ता सनाउल्ला की हत्या में उनके मोबाइल कॉल डीटेल्स से अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने तीन लोगों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घर वालों ने गुरुवार को एक बार फिर दोहराया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घर एक हिस्से में किरायेदार परिवार का कहना था कि उन्होंने कोई आवाज नहीं सुनी। यह बात भी संदेह के घेरे में है। पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।
रोशन बाग में नगर निगम स्कूल के पास रहने वाले सनाउल्ला (50) अधिवक्ता थे। परिवार में पत्नी आतिया खातून के साथ दो बेटे आदिब और फरीद हैं। आदिब दुबई और फरीद आस्ट्रेलिया में रहते हैं। आतिया खातून एक निजी स्कूल में कैंटीन चलाती हैं। वह बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे स्कूल चली गई थीं। दोपहर में जब आतिया लौटीं तो देखा सनाउल्ला की हत्या हो चुकी है। पूरे कमरे में खून बिखरा है। किसी धारदार हथियार से सनाउल्ला को मारा गया था। सनाउल्ला की किसी से जाहिरा तौर पर दुश्मनी या विवाद नहीं था। घर वाले हतप्रभ थे कि कोई इतनी नृशंसता से क्यों उन्हें मार देगा। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद उनके मोबाइल कॉल डीटेल्स से कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने संदेह के घेरे में आए तीनों लोगों को पकड़ लिया है। उनकी घटना वाले दिन की मोबाइल लोकेशन समेत अन्य बातों के बारे में पता किया जा रहा है। जिस तरह उन्हें मारा गया था, उससे साफ है कि कातिल हत्या के इरादे से हथियार लेकर घर में घुसा था। कमरे का हाल इस बात की ओर इशारा कर रहा था कि हत्या से पहले सनाउल्ला की कातिल से हाथापाई भी हुई थी। जगह खून लगा था। वह औंधे मुंह पड़े थे। साफ था कि सिर में घातक प्रहार के बाद वह गिर पड़े, उसके बाद फिर नहीं उठ पाए। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद रोशनलाल ने बताया कि संदेह के घेरे में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। किरायेदार परिवार से भी पूछताछ की जाएगी। जिस तरह कमरे में संघर्ष के निशान मिले हैं, उससे पता लग रहा है कि वह चीखे चिल्लाए भी होंगे। हो सकता है कि किरायेदार परिवार डर के मारे में कुछ न बोल रहे हों। उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद करीबी था कातिल, बेडरूम तक गया था
प्रयागराज। सनाउल्ला का कत्ल करने वाला उनका बेहद करीबी था। सनाउल्ला ने न केवल उसके लिए दरवाजा खोला बल्कि उसे अपने बेडरूम तक ले गए। वहीं पर उसने हमला कर दिया। पुलिस को कॉल डीटेल्स से कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें