फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पौधरोपण कर बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

Thu, 10 Jul 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज सहित कई जगह बुधवार को पौधरोपण किया गया। इस दौरान वृक्षों का महत्व बताते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने आंवला, नींबू, अनार आदि के पौधे लगाए। यहां पौधरोपण प्रभारी आनंद कुमार, एनसीसी प्रभारी डॉ. पारुल जैन, डॉ. मोहम्मद फैज, रत्नाकर दुबे, शिवप्रताप सिंह, वीरेंद्र शर्मा, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे। बीडीएम पब्लिक स्कूल के इको क्लब ने स्थानीय पर्यावरण संगठनों के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन करके 200 से अधिक पौधे लगाए गए।
सिल्लापुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए गए। यहां ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, बीडीओ भगवान दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने तहसील परिसर में पौधे रोपे। बनइया गांव की श्मशान भूमि पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण हुआ। संवाद
विज्ञापन

यहां भी रोपे गए पौधे
बहेड़ी क्षेत्र में वन विभाग तिराहा व नैनीताल हाईवे के किनारे एमएलसी बहोरन लाल मौर्य व एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने पौधे रोपे। यहां ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, तहसीलदार भानु प्रताप, गंगाराम मौर्य, गन्ना समिति के डायरेक्टर सरदार मेजर सिंह, रवि मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कृषक समाज इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया गया। नगर पंचायत कर्मियों ने उचसिया स्थित एमआरएफ सेंटर पर भी पौधे लगाए। चेयरमैन संजय पाठक के साथ अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी, शशि श्रीवास्तव आदि ने पेड़ लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया।
रामनगर क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मनौना, ग्राम पंचायत कमठेना, बहोड़ा खेड़ा, कंपोजिट विद्यालय तिगरा खानपुर में एसडीएम आंवला विदुषी सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामनगर विजेता, बीडीओ ओमप्रकाश,जगदीश सिंह, मुनीश कुमार आदि ने पौधे लगाए।
विज्ञापन

मझगवां विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया। मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अभय आर्य ने ब्लॉक परिसर में व भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने अपने पैतृक गांव कुंडरिया इकलासपुर में पौधरोपण किया। सीएचसी परिसर में भी पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें