फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की पोती का अपहरण, रेप का आरोप

Sat, 31 Oct 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। कौशांबी के एक पूर्व प्रधान की नाबालिग पोती का झलवा के दो युवकों ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद किशोरी को दारागंज इलाके में एक कमरे बंधक बनाकर रखा गया। घरवाले तलाशते हुए पहुंचे तो आरोपी किशोरी को दारागंज स्टेशन के पास छोड़कर भाग निकले। किशोरी ने बताया कि आरोपी से मुंबई ले जाकर बेचने की चक्कर में थे। धूमनगंज पुलिस ने मामले अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के पिता को पकड़ लिया है। वहीं लड़की के परिजनों ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मूलरूप से कौशांबी के पूरामुफ्ती इलाके के एक पूर्व प्रधान झलवा इलाके में परिवार समेत रहते हैं। आरोप है कि तीन दिन पहले उनकी पोती को पड़ोस के छोटू और कल्लू नामक दो युवक बहला फु सलाकर भगा ले गए। किशोरी को दारागंज के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। घरवालों ने धूमनगंज थाने में गुमशुदगी का मुकदमा लिखाया था। पूर्व प्रधान को पोती की तलाश कर रहे थे। आरोपी किशोरी को लेकर कहीं बाहर भागने की फिराक में थे। तभी दारागंज स्टेशन पर परिजन पहुंच गए। आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकले। परिजनों का आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से की। इंस्पेक्टर धूमनगंज का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें