फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से हो रही अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला व जनपद में अलग-अलग स्थानों पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से अवैध वसूली की शिकायत पुलिस अफसरों तक पहुंची है। शिकायत करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि जनपद के विभिन्न चौराहों पर यातायात ड्यूटी में लगे होमगार्ड और मेला क्षेत्र में प्राइवेट लड़के यह काम कर रहे हैं। उन्होंने मेला एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ता मेला एसएसपी से मिले। उन्हें शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि मेला क्षेत्र में खुद को ठेकेदारों का कर्मचारी बताने वाले लड़के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से वाहन पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं।
यह भी आरोप लगाया कि जनपद में भी कई स्थानों पर यह खेल चल रहा है। विशेष रूप से फाफामऊ, मलाका के नवनिर्मित सेतु के पास, शांतिपुरम चौराहे व फाफामऊ बाईपास समेत अन्य स्थानों पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रोककर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाहर का नंबर देखते ही श्रद्धालुओं के वाहन रोक लिए जाते हैं और पेपर आदि देखने के बाद भी फोटो खींचकर उका उत्पीड़न किया जाता है। शहर के बाहर स्थित कई मुख्य चौराहों पर भी ऐसा किया जा रहा है।
प्रवीण श्रीवास्तव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के नेतृत्व में शिकायत लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मेला एसएसपी से इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। इस दौरान सुनील मौर्य, सुरेंद्र उपाध्याय, उदयशंकर तिवारी व अन्य मौजूद थे।
मामले में एसएसपी कुंभ राजेश कुमार द्विवेदी का कहना है कि शिकायत फाफामऊ व तेलियरगंज क्षेत्र की है। उनका दावा है कि मेला क्षेत्र को लेकर ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें