फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जोधी मझियारी में हटवाया गया अवैध अतिक्रमण

Tue, 21 Apr 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बारा के जोधी मझियारी में रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : कतर्नियाघाट में आंबा-बिछिया मार्ग पर दिखा हाथी।
विज्ञापन
गांव जोधी मझियारी में सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण को सोमवार को तहसील प्रशासन ने हटवाया। आरोप है कि सरकारी रास्ते की जमीन पर राममिलन द्वारा कई वर्षों से कब्जा किया गया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

सोमवार को नायब तहसीलदार विजय कुमार की अगुवाई में राजस्व टीम एवं लालापुर पुलिस की उपस्थिति में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया। एसडीएम बारा डॉ.गणेश कनौजिया ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें