फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में सील तोड़कर निर्माण कराते पकड़ा, एफआईआर

विज्ञापन
illegal construction in civil line area - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
नैनी में भी पीडीए का अभियान पांच अवैध निर्माण सील, पांच स्थानों पर बंद कराया काम
विज्ञापन

प्रयागराज। पीडीए ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस में सील भवन में निर्माण होते पकड़ा। निर्माणाधीन भवन को पुन: सील कर भवन स्वामी कमला नेहरू रोड निवासी लवकुश केसरवानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीडीए अब इस भवन को ध्वस्त कराएगा। वहीं नैनी इलाके में की गई कार्रवाई में पांच अवैध निर्माण सील किए गए। वहीं पांच अन्य स्थानों पर निर्माण कार्य बंद कराकर मानचित्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पीडीए उपाध्यक्ष टीके शिबू के निर्देश पर ओएसडी आलोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में सुबह से नैनी में अभियान चलाया। प्रवर्तन दल ने पुलिस के साथ की गई कार्रवाई में मवैया रोड पर विजय राज, देवरख में अमित तिवारी, कनैला रोड पर ओमप्रकाश यादव और राजनारायण तिवारी के निर्माणाधीन भवन सील किए। सिविल लाइंस में की गई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर अवर अभियंता अनिल कुमार सिंह, बीआई योगेंद्र राय, पीडीए प्रवर्तन दल और स्थानीय पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें