blue water splash isolated on white background
प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ओर से संयुक्त रूप से संस्थान परिसर में जल शक्ति अभियान का आयोजन किया गया। ट्रिपलआईटी में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सुरक्षा बल की पुलिस उप महानिदेशक वी खामों ने जल संरक्षण की उपयोगिता के बारे में जानकारी देने केसाथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों से हम जल की बर्वादी रोककर भविष्य के लिए संचित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पीपलगांव स्थित तालाब को उनके कार्यालय की ओर से गोद लेकर साफ किया जा रहा है। उन्होंने ट्रिपलआईटी की ओर सेजल संरक्षण के क्षेत्र में लागू किये गये कदमों की सराहना करते हुए मिलकर कार्य करने की इच्छा प्रकट की।
संस्थान के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने इस अवसर पर जल संरक्षण को संस्थान की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा की शीघ्र ही संस्थान में एक तालाब निर्माण कराये जाने का योजना अन्तिम रुप में है, जहां जल संरक्षण के साथ कई तरह की पलायन करने वाली चिड़ियों को ठिकाना मिल सकेगा। संस्थान में 50 पौधे संयुक्त रुप से निदेशक और पुलिस उपमहानिदेशक की ओर से लगाए गए। इस मौकेपर डॉ. विजय कुमार चौरसिया अधिष्ठाता (विद्यार्थी), प्रो. शिरशू वर्मा कार्यवाहक कुलसचिव, प्रो. टी. लाहिडी डॉ. प्रीतिश भरद्वाज, डॉ. विजयश्री तिवारी, डॉ. बृजेन्द्र सिंह, डॉ. शशिकान्त, डॉ. सीमा शाह व अन्य मौजूद रहे।