फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से खुदकुशी में आईजी से शिकायत

Sat, 16 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बाराबंकी में शहीद जवानों की याद में प्रतिवर्ष की भांति अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस का किया गया आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस उत्पीड़न की वजह से नैनी की विश्व बैंक कॉलोनी में मोबाइल शॉप मालिक शमीम अहमद उर्फ शम्मी की खुदकुशी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को इंदिरा भवन के मोबाइल शॉप संचालकों ने पीड़ित परिवार और जनता दल (सेक्यूलर) के नेताओं के साथ आईजी कार्यालय जाकर घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों और रंजिशन फंसाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शमीम अहमद उर्फ शम्मी के पिता शकील अहमद के साथ बृहस्पतिवार दोपहर इंदिरा भवन के कई मोबाइल फोन दुकानदार जनता दल (सेक्यूलर) के मोहम्मद इरशाद के साथ आईजी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आईजी जोन आरके चतुर्वेदी से मिलकर इंसाफ की फरियाद की। आईजी जोन ने भरोसा दिया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मद इरशाद ने चेतावनी दी कि पुलिस अफसरों ने कठोर कदम नहीं उठाए तो न्याय के लिए परिजनों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

इसमें नैनी पुलिस क साथ ही सीओ पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने शम्मी की बेगुनाही पर ध्यान नहीं दिया। आईजी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने 30 अप्रैल को डीएम दफ्तर पर धरना देने की चेतावनी दी है। इस दौरान शफीक अहमद, नौशाद, वाजिद, पिंटू, पम्मी, नफीस सिराज अहमद, सैफ, फैसल समेत कई लोग मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के स्टेट कोआर्डिनेटर अधिवक्ता मोहममद जलालउद्दीन ने भी पढ़ने में मेधावी रहे शमीम की खुदकुशी पर नाराजगी जताते हुए पीड़ित परिवार को बीस लाख रुपये मुआवजा देने क मांग शासन से की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें