बांग्लादेश में हिंदुओं की नृशंस हत्या की जा रही है। वहां की सरकार को हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए। भारत सरकार बांग्लादेश की सरकार पर पर दबाव बनाकर हिंदुओं की रक्षा करे। यह बातें अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने मंगलवार को पीडीए काॅलोनी में संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह के यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि समय रहते अगर जनसंख्या वृद्धि पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह देश इस्लामिक राष्ट्र बन जाएगा। प्रत्येक हिंदू को कम से कम तीन बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए। इसीलिए अब नया नारा दिया गया है तीन बच्चे, हिंदू सच्चे ।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज संगठित रहेगा, तभी देश सुरक्षित रहेगा। भारत में हिंदुओं का बहुमत बना कर रखना ही हमारा संकल्प है। इस मौके पर डॉ. आरपी पांडेय, कात्यायनी प्रसाद शुक्ला, ओम केशरी, गंगा प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, धनुष सिंह, संजय, बीपी सिंह और राजा पांडेय आदि मौजूद रहे।