फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे नहीं मानी तो शिक्षक करेंगे कार्य बहिष्कार

Thu, 22 Dec 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि उनकी मांगों को जल्द पूरा न पूरा किया गया तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे। 
विज्ञापन


शिक्षकों की प्रमुख मांगों में अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिया जाना शामिल है। शिक्षकों ने अटेवा पेंशन की मांग को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की लाठी चार्ज के बाद मारे गए शिक्षक के परिवार केदो लोगों को नौकरी एवं एक करोड़ की राशि की मांग की है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी मांग से जुड़ा पत्र जिलाधिकारी केप्रतिनिधि एसीएम विनय कुमार सिंह को सौंपा। प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिले में मनमाने तरीके से हो रहे स्थानांतरण को लेकर आपत्ति उठाई।

अध्यक्ष  देवेंद्र श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि यदि बीएसए ने उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया तो शिक्षक संघ कार्य बहिष्कार करेगा। धरने में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय महामंत्री राजेश पटेल ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री चिंतामणि त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष शिव बहादुर सिंह ने किया। प्रदर्शन में मसूद अहमद, गोपीकृष्ण तिवारी, मुचकुंद मिश्र, राजेंद्र कनौजिया, अमर कुमार, सुनीता तिवारी, शशिकांत पांडेय रामजी शुक्ज हरित जैदली सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें