फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : डीलर की मृत्यु की तारीख पर पंजीकरण वैध तो परिवार को मिलेगा समूह बीमा का लाभ

Wed, 01 Nov 2023 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह प्रथम की खंडपीठ ने फतेहपुर की रीना रानी रस्तोगी की याचिका पर दिया है। याची की ओर से दावा किया गया कि उसका पति यूपीवीएटी अधिनियम के तहत एक पंजीकृत डीलर था और उसकी मृत्यु की तारीख पर भी पंजीकरण जारी था।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि यदि डीलर की मृत्यु की तारीख पर पंजीकरण वैध है तो परिवार समूह बीमा पॉलिसी के लाभ का हकदार होगा। कोर्ट ने कहा कि मृत्यु से पहले डीलर के पास उत्तर प्रदेश मूल्य वर्धित कर अधिनियम (यूपीवीएटी) 2008 के तहत पंजीकरण प्रमाणपत्र मौजूद था, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया और सामूहिक बीमा पॉलिसी का लाभ देने से मना कर दिया, जो सही नहीं है। कोर्ट ने मामले के प्रतिवादियों को किसी और कानूनी बाधा के न होने पर प्रक्रिया पूरी कर एक महीने में बीमाराशि के भुगतान का आदेश दिया।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह प्रथम की खंडपीठ ने फतेहपुर की रीना रानी रस्तोगी की याचिका पर दिया है। याची की ओर से दावा किया गया कि उसका पति यूपीवीएटी अधिनियम के तहत एक पंजीकृत डीलर था और उसकी मृत्यु की तारीख पर भी पंजीकरण जारी था। इस आधार पर सामूहिक बीमा पॉलिसी के तहत भुगतान की मांग की गई, लेकिन वाणिज्यिक कर आयुक्त द्वारा उसे खारिज कर दिया गया। कहा गया कि डीलर ने पंजीकरण रद्द करने के लिए पहले ही आवेदन दिया था। उस पर कार्रवाई भी की गई थी। हालांकि, आदेश उसकी मृत्य के बाद अपलोड किया गया।

याची की ओर से कहा गया कि पंजीकरण उसके पति की मृत्यु के बाद सरेंडर कर दिया गया था। लेकिन, उसका पति मृत्यु की तिथि पर एक पंजीकृत डीलर था। कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों ने डीलर द्वारा दिए गए पंजीकरण को रद्द करने के आवेदन पर विचार किए बिना पहले से मौजूद पंजीकरण को न देखकर खुद को गलत दिशा में निर्देशित किया, जो कि सही नहीं था। कोर्ट ने मामले में प्रतिवादी/अधिकारियों को फिर से विचार कर महीने भर में बीमा राशि के भुगतान का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें