फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को भेजा ट्रेन निरस्त का मैसेज, जंक्शन पहुंचे तो बताया कि जाएगी नौचंदी

Thu, 21 Sep 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रेलवे की एक चूक की वजह से बुधवार की शाम यात्रियों को खासी परेशानी हुई। हुआ यूं कि इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली नौंचदी एक्सप्रेस के निरस्तीकरण का मैसेज तमाम यात्रियों तक पहुंच गया। यात्री स्टेशन पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि ट्रेन रवाना होगी। इस गड़बड़ी को लेकर यात्री नाराज भी हुए। बाद में अफसरों ने मालूम किया तो जानकारी मिली कि यह गड़बड़ी दिल्ली स्थित सेंटर फार रेलवे इनफॉरमेशन सिस्टम (क्रिस) के नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) से हुई है। इलाहाबाद में रेलवे अफसरों को यह बात मालूम पड़ी तो तत्काल इसके बारे में क्रिस को सूचित किया गया। इसके बाद ट्रेन का चार्ट बनवाया गया। इस आपाधापी में ट्रेन शाम छह बजे के आसपास जंक्शन से रवाना हुई।
विज्ञापन


दरअसल गाड़ी संख्या 14511 नौचंदी एक्सप्रेस का निरस्तीकरण 21 सितंबर को इलाहाबाद से है, लेकिन एनटीईएस में इसका निरस्तीरण 20 सितंबर को भी दर्शा दिया गया। इस वजह से तमाम यात्रियों तक मैसेज पहुंचा कि नौंचदी 20 सितंबर को निरस्त है। गड़बड़ी जब रेलवे अफसरों को मालूम पड़ी तो क्रिस से संपर्क कर तकनीकी खामी दूर करवाई गई। इस आपाधापी में यात्री असमंजस में पड़ गए कि वे यात्रा करें या नहीं। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि यह बात सही है कि तकनीकी खामी से यात्रियों तक नौचंदी के निरस्तीकरण का मैसेज पहुंचा, लेकिन समय रहते सारी गड़बड़ी दूर कर ली गई। सीपीआरओ ने दावा किया इस वजह से किसी भी यात्री की ट्रेन नहीं छूटी है। डीआरएम इलाहाबाद ने दो सदस्यीय कमेटी जिसमें एसीएम और एरिया मैनेजर शामिल है उनसे मामले की जांच करवाने को कहा है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14511/14512 नौचंदी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को न ही इलाहाबाद आएगी और न ही यहां से रवाना होगी। इसका निरस्तीकरण उत्तर रेलवे ने बुधवार को सहारनपुर से किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें