रोडवेज विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे के करीब स्टैंड पर खड़ी बस स्टार्ट नहीं हुई तो सवारियों से बस को धक्का दिलवाया गया।
विज्ञापन
नगर पंचायत कोरांव के रहने वाले राकेश मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन सरकारी बस को सवारी धक्का देतीं है। उन्होंने बस को धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। एसडीएम संदीप तिवारी ने बताया कि रोडवेज विभाग के अधिकारियों को पत्राचार कर कार्रवाई कराई जाएगी। अगर बस को धक्का देना पड़ रहा है तो उसकी मरम्मत शीघ्र करवाई जाएगी।