फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई जन्म तिथि तो तीस जून को हो जाएंगे रिटायर

Tue, 24 May 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कहा है कि जिन कर्मचारियों की जन्म तिथि एक जुलाई है उनका अंतिम कार्य दिवस 30 जून माना जाएगा। कर्मचारी 30 जून को सेवानिवृत्त माना जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रभू दयाल और अक्षयबर मौर्या केस में दी गई गाइड लाइन के आधार पर स्थिति स्पष्ट करते हुए हाईकोर्ट ने  एक जुलाई जन्म तिथि वाले अपने ही कर्मचारी को जुलाई माह का इंक्रीमेंट देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के प्राइवेट सेक्रेटरी मेंहदी हसन की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता और न्यायमूर्ति आरएन कक्कड़ की खंडपीठ ने यह आदेश दिया। याची का कहना था कि वह 30 जून को रिटायर हुआ है, इसलिए उसका अंतिम कार्य दिवस एक जुलाई माना जाएगा और इस आधार पर उसे जुलाई माह का इंक्रीमेंट पाने का अधिकार है। याची के अधिवक्ता एसएफए नकवी ने सुप्रीमकोर्ट के कई न्यायिक निर्णयों का हवाला दिया। जबकि हाईकोर्ट के वकील मनीष गोयल ने बताया कि एक जुलाई को जन्म तिथि होने के कारण याची 30 जून को रिटायर हो गया। उसे जुलाई माह का इंक्रीमेंट पाने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद अक्षयबर मौर्या केस के आधार पर याची को जुलाई माह का इंक्रीमेंट देने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें