फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईईआरटी में प्रवेश के लिए पांच अक्तूबर से काउंसलिंग

Sat, 03 Oct 2020 01:51 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
प्रयागराज। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नालॉजी (आईईआरटी) में प्रवेश के लिए पांच अक्तूबर से ऑफलाइन काउंसलिंग शुरू होगी। संस्थान की ओर से छह अक्तूबर से काउंसिलिंग के लिए सफल अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। काउंसिलिंग प्रक्रिया पांच अक्तूबर से शुरू हो जाएगी और 13 अक्टूबर तक चलेगी। पांच अक्तूबर को मैनेजमेंट की 225 सीटों पर काउंसलिंग होगी जबकि प्रवेश परीक्षा में मात्र 152 सफल हुए हैं। छह अक्टूबर से डिप्लोमा इंजीनियरिंग की काउंसिलिंग होगी। साथ ही डिप्लोमा इंजीनियरिंग की 13 ब्रांच की 975 सीटों पर सफल 2703 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


प्रवेश पूरा करने के बाद संस्थान में अक्तूबर के तीसरे सप्ताह से नए सत्र की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। आईईआरटी में दाखिले के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए 15 और मैनेजमेंट के लिए 18 सितंबर को प्रवेश परीक्षा हुई थी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 28 सितंबर को जारी किया गया। परीक्षा सचिव डॉ. केबी सिंह ने बताया कि कोविड-19 के चलते अबकी बार प्रवेश प्रक्रिया नौ दिन चलेगी जबकि इससे पहले यह छह दिन में पूरी हो जाती थी। संस्थान की ओर से काउंसलिंग दो पालियों में 10 से 12:30 बजे और उसके बाद एक बजे से देर शाम तक काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें