फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : आईईआरटी के छात्र ने जहर खाकर जान दी, सेमेस्टर एक्जाम में छोड़ दिया था गणित का पेपर

Fri, 05 Aug 2022 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मूल रूप से कुशीनगर के भवसहा गांव के रहने वाले अशोक गुप्ता का बेटा सौरभ (20) आईईआरटी में चौथे सेमेस्टर का छात्र था। वह यहां सलोरी में कमरा किराये पर लेकर रहता था। इन दिनों सेमेस्टर एक्जाम चल रहा है।
विज्ञापन
फांसी लगाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलोरी में रहने वाले छात्र सौरभ गुप्ता ने बुधवार की रात जहर खा लिया। बृहस्पतिवार को दिन भर जब दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सौरभ की लाश पड़ी थी। दोस्तों के मुताबिक तीन अगस्त को सेमेस्टर एक्जाम में मैथ का पेपर देने भी वह नहीं गया था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन



मूल रूप से कुशीनगर के भवसहा गांव के रहने वाले अशोक गुप्ता का बेटा सौरभ (20) आईईआरटी में चौथे सेमेस्टर का छात्र था। वह यहां सलोरी में कमरा किराये पर लेकर रहता था। इन दिनों सेमेस्टर एक्जाम चल रहा है। तीन अगस्त को गणित का पेपर था लेकिन सौरभ परीक्षा देने नहीं गया। रात में ही उसने जहर खा लिया था। चार अगस्त को जब दिन भर वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उसने तुरंत सौरभ को दोस्त को फोन कर बुलाया।


दोस्त ने भी दरवाजा खटखटाया। उसने बताया कि सौरभ ने गणित की परीक्षा भी नहीं दी। सौरभ के घर वालों को फोन कर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। रात में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सौरभ का शव पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



शुक्रवार को पिता अशोक समेत घर के अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अंतिम बार सौरभ ने दो अगस्त को बात की थी। हालांकि उस दिन उसने बिल्कुल सामान्य बात की थी। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सौरभ के दोनों मोबाइल के कॉल डीटेल्स की जांच की जा रही है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें