मलिन बस्ती से कचरा-प्लास्टिक एकत्र कर किया निस्तारण
प्रयागराज। आईईआरटी में शनिवार को प्रधानमंत्री के स्वच्छता पखवाड़े के तहत एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं, अध्यापक-कर्मचारियों और मलिन बस्ती के लोगों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान संस्थान परिसर, प्रयाग रेलवे कॉलोनी, आईईआरटी के पास मलिन बस्ती में सफाई की गई। अभियान के दौरान पांच क्विंटल प्लास्टिक और कूड़ा नगर निगम के कूड़ा वाहन में भरकर निस्तारित के लिए भेजा गया।
इस दौरान लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल आरएस यादव, एसएम डीएस मुंदइया, निदेशक डॉ. विमल मिश्र, एएनओ मेजर गिरीश चंद्र सिंह, कैप्टन दिव्य प्रकाश गोस्वामी, कैप्टन सुनील निषाद, विभागाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी डीएसडब्ल्यू उमाशंकर वर्मा, डॉ. एके शुक्ल, दारा सिंह शामिल रहे।