फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिल लौट रहे युवक की कार से कुचलकर मौत

Sun, 19 Jul 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया (ब्यूरो)। ईद पर ससुरालियों से मिलने के बाद दोस्त के साथ घर लौट रहे बाइक सवार युवक की कार से कुचलकर मौत हो गई। वह डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर गिरा तो कार ने उसे रौंद दिया। उसका साथी भी घायल है। दुर्घटना के बाद कार छोड़कर उसमें बैठे लोग भाग निकले।
विज्ञापन


कनकपुर गांव निवासी मुख्तार (30) की ससुराल सैदाबाद के पास भेस्की गांव में है। शनिवार को ईद के मौके पर वह कस्बे के वार्ड नंबर छह में रहने वाले चांदबाबू (18) के साथ बाइक पर भेस्की गया था। ससुरालवालों से ईद मिलने के बाद वह शाम करीब साढ़े तीन बजे बाइक पर घर लौट रहा था तभी कस्बे में लाला बाजार के पास अनहोनी हो गई। तेज रफ्तार में उसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क के बीच डिवाइडर से जा भिड़ी। मुख्तर डिवाइडर की दूसरी तरफ गिरा। तभी वाराणसी की तरफ से आ रही कार ने उसे कुचल दिया।

आसपास मौजूद लोग भागकर वहां पहुंचे मगर मुख्तार की मौत हो चुकी थी। चांदबाबू भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ। इस घटना की जानकारी मुख्तार और चांदबाबू के घर पहुंची तो परिवार में हाहाकार मच गया। ईद पर मुख्तार की मौत ने परिजनों को भारी सदमे में डाल दिया। चार भाइयों में बड़ा मुख्तार मुंबई में नौकरी करता था। ईद के मौके पर वह घर आया था। घर में खुशियां थी मगर इस दुर्घटना ने मुख्तार की पत्नी रुख्साना बेगम को भारी गम में डाल दिया। वह बेटी मुस्कान और पुत्र सलमान को सीने से लगाए रोती-कलपती रही। उधर, घटना के बाद कार रोककर उसमें बैठे लोग भाग निकले। हंडिया पुलिस ने कार सीज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें