फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर लगने पर बच्चे को उठा ले गए कार में

Sun, 19 Jul 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कार में पत्थर लगने से नाराज कार सवार युवक नौ साल के बच्चे को कार में उठा ले गए। कार सवार युवकों के मासूम के अगवा करने की खबर से खलबली मच गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर सिविल लाइंस, कर्नलगंज, शिवकुटी पुलिस कार की खोजबीन जुट गई। एक घंटे बाद मासूम सकुशल घर पहुंच गया तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कैंट के राजापुर रहने वाले जफर (8)पुत्र आजाद और ननकू (9) पुत्र रविंद्र दोस्त हैं। शाम को जफर और रविंद्र पैदल ही हाथी पार्क घूमने के लिए आए थे।

 वापसी में शनिवार शाम लगभग छह बजे वे रोजगार दफ्तर के पास वे एक दूसरे को पत्थर मार रहे थे। खेल-खेल में ननकू ने एक बार बार तेज से पत्थर मारा। पत्थर जफर को न लग कर उधर से गुजर रही एक कार के शीशे पर जा लगा। इससे कार सवार भड़क गए। कार सवार युवक ननकू  को कार में भर कर ले गए। यह देखकर जफर सकते में आ गया। साथी को अगवा होते देख वह चीख पड़ा। शोर मचाया तो उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो रुककर पूछा। तब सूचना कंट्रोल रूम को दी गई।

कंट्रोल रूम की सूचना पर कर्नलगंज, शिवकुटी और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। जफर से पूछताछ के बाद कार सवार युवकों में घेरेबंदी कर चेकिंग होने लगी। एक घंटे बाद पुलिस जफर को लेकर ननकू के घर पहुंची तो पता चला कि वह घर पहुंच गया। ननकू ने बताया कि कार सवार युवकों ने उसे डांटा और घर का पता पूछा। घर के पास छोड़ कर वे भाग निकले। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि बच्चा सकुशल घर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें