फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप पर भारी रहीं बर्फीली हवाएं, शीतलहरी

विज्ञापन
प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम स्नान के बाद सेल्फी लेती यु‌वतियां। फोटो शिव त्र? - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। ठंड है कि राहत देने का नाम ही नहीं ले रही है। शुक्रवार को खिली धूप पर हिमालय से आ रहीं उत्तर पूर्वी बर्फीली हवाएं भारी पड़ीं। सूरज चमका लेकिन तापमान लुढ़क गया। दिन में करीब 40 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाएं परेशानी का कारण बनीं। शीतलहरी से लोगों के शरीर में कंपकंपी रही। माघ मेला क्षेत्र में उड़ती धूल परेशानी का कारण बनी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह मौसमी उलटफेर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर है। 27 जनवरी तक रातें ठंडी होंगी और कोहरा गिरेगा।
विज्ञापन

मौसम का उलटफेर 72 घंटे से बना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान हर दिन चढ़ या उतर रहा है। 21 जनवरी से पारे का गोता लगाना फिर छलांग मारना परेशानी का कारण बना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान तेज धूप के बाद भी 21.5 डिग्री से नीचे आकर 21 डिग्री सेल्सियस पर टिका। वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री से लुढ़ककर 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बर्फीली हवाओं के बावजूद करीब सवा महीने बाद वातावरण में नमी का स्तर शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ उच्चतम बिंदु पर 100 से घटकर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम आर्द्रता 36 फीसदी रही, जो इस ठंड के सीजन में सबसे कम है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह संकेत मौसम साफ होने का है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक तापमान का कम होना रात में ठंड का बढ़ना पहाड़ो पर बर्फबारी के कारण है। अभी 27 जनवरी तक तापमान में उठापटक और ठंड के तेवर रात में तीखे रहेंगे। इस बीच घना कोहरा गिरेगा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होगा और कड़क ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें