फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चाहिए पेंशन... मिल रहा आश्वासन

विज्ञापन
भारती। नगर निगम जनसुनवाई में पहुंची
विज्ञापन
नगर निगम का दफ्तर... फरियादियों के बीच से होते हुए अफसरों के पास पहुंचीं भारती देवी की आंखें शिकायत बताते-बताते नम हो गईं। वह यहां पेंशन की शिकायत लेकर पहुंची थीं।
विज्ञापन

नगर निगम से सेवानिवृत्त सफाई कर्मी राजू की मौत 21 अगस्त 2025 को हो गई थी। उनकी पत्नी भारती तब से पेंशन मिलने की आस में दफ्तर के चक्कर लगा रही हैं। पांच-छह बार शिकायत भी की लेकिन पेंशन न मिली।
उन्होंने कहा कि चक्कर लगाते-लगाते थकी चुकी हूं। मुझे पेंशन चाहिए आश्वासन नहीं। इसी के भरोसे गुजर-बसर करना है। सारे दस्तावेज देने के बाद भी पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने निगम के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि अगर आपत्ति न हो और दस्तावेज पूरे हों तो एक माह में पेंशन मिलने लगती है। पीड़िता के जल्द पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया गया है। जन सुनवाई में 36 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, राजीव शुक्ला, सीटीओ संजय ममगई, मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान मौजूद रहे।
-
बाप-दादा के जमाने से नापी जा रही सड़क आज तक न बनी
भइया, हमारे बाप-दादा के जमाने से हर साल सड़क नपती है लेकिन आज तक बनी नहीं। अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते थक गए तब जनसुनवाई में आए हैं। यह कहना है वार्ड-22 के मुरली कोट बसवार निवासी रंजना भारतीया का। वह मंगलवार को हंसराजी देवी, कल्याणी देवी, सुनीता, राम चंद्र व मनोज कुमार के साथ नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचे थे। उन्होंने नगर आयुक्त सीलम साई तेजा को बताया कि सड़क का निर्माण न होने से दो हजार से अधिक घर प्रभावित हैं। उन्होंने समस्या के निराकरण की मांग की है।



गलती नगर निगम की, बिल कटा उपभोक्ता के नाम
जॉर्जटाउन निवासी सुनील सहगल ने पिछले साल गृहकर का 3,656 रुपये नगर निगम में जमा किया था। मगर निगम जोनल कार्यालय की लापरवाही के चलते 90 दिनों तक चेक डिपॉजिट नहीं किया गया। ऐसे में उनके पास बकाया भुगतान का मैसेज आने लगा। वह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी से मिले। यहां उन्हें करंट बिल जमा करने के लिए कहा गया। वर्तमान में उनके बिल पर 150 रुपये चेक बाउंस की पेनॉल्टी के साथ एरियर भी लगा दिया गया। गृहकर में 10 फीसदी छूट भी नहीं दी गई।
-
नाले व सीवर के चोक होने का मुद्दा गहराया
जनसुनवाई के दौरान अल्लापुर, करेली, गौसनगर, मिन्हाजपुर, बैहराना और बड़ा बघाड़ा सहित कई अन्य इलाकों के लोग सीवर, नाला चोक होने व जलभराव की समस्या लेकर पहुंचे। लोगों का कहना था कि जरा सी बारिश में इन मोहल्लों में घुटने तक पानी भर जाता है।
विज्ञापन

भारती। नगर निगम जनसुनवाई में पहुंची

भारती। नगर निगम जनसुनवाई में पहुंची

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें