फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं, घरवालों को परेशान मत करना... होटल में मृत मिला था युवक

Fri, 06 Jun 2025 02:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जानसेनगंज के पास स्थित लक्ष्मी होटल में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रहा है।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानसेनगंज के पास स्थित लक्ष्मी होटल में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रहा है। मेरी मौत के बाद घरवालों को परेशान नहीं किया जाए। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मूलरूप से फतेहपुर के एराना अकिलपुर गोराहार निवासी प्रेम कुमार (23) बुधवार को प्रयागराज आया था। दोपहर तीन बजे लक्ष्मी होटल में कमरा बुक किया। उसे कमरा नंबर 227 मिला था। बृहस्पतिवार दोपहर 3:50 बजे जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो होटलकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, भीतर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांककर देखा गया तो प्रेम कुमार अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा था।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर प्रेम को एसआरएन में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि प्रेम ने सल्फास की गोली खाई है। बहरहाल, शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर मामले की सूचना परिजनों को दे दी है। रात 12 बजे तक परिवार प्रयागराज नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन


प्रेम के हाथ में लगी थी ड्रिप

घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो प्रेम के पास बहुत सारी दवाइयां बिखरी पड़ी थी। साथ ही उसके हाथ में ड्रिप भी लगी थी। वहीं पास एक सुसाइड नोट पड़ा था, जिसमें घरवालों को परेशान नहीं करने की बात लिखी गई थी। कोतवाली थाना प्रभारी दीन दयाल ने बताया कि मामले की जानकारी प्रेम के परिजनों को दे दी गई है। आत्महत्या का कारण क्या था परिजनों के बयान से ही साफ हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें