फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रयागराज की अनामिका ने बैंकॉक में 14 हजार फीट की ऊंचाई से फहराया ऑपरेशन सिंदूर का झंडा

Fri, 06 Jun 2025 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बैंकॉक में प्रयागराज की अनामिका शर्मा ने 14 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा फहराकर भारतीय सेना को सम्मान और समर्थन का संदेश दिया है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे लगाई गई यह छलांग देशभक्ति और साहस का प्रतीक बन गई।
विज्ञापन
अनामिका शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकॉक में प्रयागराज की अनामिका शर्मा ने 14 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा फहराकर भारतीय सेना को सम्मान और समर्थन का संदेश दिया है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे लगाई गई यह छलांग देशभक्ति और साहस का प्रतीक बन गई।

अनामिका यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन (यूएसपीए) का सी कैटेगरी लाइसेंस प्राप्त कर चुकी हैं। वह बताती हैं कि अब तक वह 300 से अधिक स्काई डाइविंग कर चुकी हैं। स्काई डाइविंग की यह कला अपने पिता अजय शर्मा से विरासत में मिली है, जो वायुसेना से सेवानिवृत्त कमांडो और प्रोफेशनल स्काई डाइवर हैं।

अजय शर्मा अब तक 650 बार स्काई डाइव कर चुके हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को श्रद्धांजलि स्वरूप यह स्काई डाइव कर देश को एकता, साहस और बलिदान का संदेश दिया है। उनकी यह छलांग न सिर्फ एक रोमांचक करतब है, बल्कि देशभक्ति की ऊंची उड़ान का प्रतीक भी है।

बता दें कि महाकुंभ 2025 के दौरान अनामिका ने ‘सर्व सिद्धि प्रदः कुंभ’ का ध्वज लेकर बैंकॉक में छलांग लगाकर दुनिया को कुंभ में आने का संदेश दिया था। इसके अलावा जनवरी 2024 में अनामिका ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर थाईलैंड के रेयांग शहर में 13 हजार फीट की ऊंचाई से जय श्रीराम के उद्घोष के साथ छलांग लगाई थी। उस समय उनके हाथ में भगवान राम के भव्य मंदिर का ध्वज था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें