फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Talaq : पति ने सबके सामने पत्नी को बोला तलाक, तलाक, तलाक और फिर...

Fri, 01 Jul 2022 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हंडिया के दनापुर की रहने वाली नाज बानो का निकाह वाराणसी के मिर्जामुराद के रहने वाले मो. जावेद के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही दहेज को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। वह 25 जून को अपने मायके हंडिया आई थी।
विज्ञापन
तीन तलाक का केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया की रहने वाली एक युवती को उसके पति ने सबके सामने एक बार में तीन तलाक बोल दिया। युवती ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन

हंडिया के दनापुर की रहने वाली नाज बानो का निकाह वाराणसी के मिर्जामुराद के रहने वाले मो. जावेद के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही दहेज को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। वह 25 जून को अपने मायके हंडिया आई थी।

विज्ञापन

26 जून को पति जावेद और ससुराल के अन्य लोग हंडिया पहुंचे और तीन लाख रुपये दहेज मांगा। नाज बानो ने इतने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पति ने नाज से तीन तलाक बोल दिया। बाद में सभी धमकाते हुए चले गए। हंडिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें