फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने करना चाहा ऐसा काम, शिक्षक पत्नी ने खुद को लगा ली आग, कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 25 Jan 2019 09:07 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंझनपुर
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
करारी कोतवाली क्षेत्र की एक शिक्षिका के साथ गुरुवार शाम नशे में धुत पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाया। इससे आक्रोशित शिक्षिका ने खुद को आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। पीड़िता को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि करारी इलाके की एक महिला प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। उसने बताया कि उसका पति शराब का आदी है। आरोप है कि वह आए दिन शराब पीकर घर में गाली-गलौच करने के साथ पिटाई करता है। पीने के लिए गृहस्थी का सामान चुराकर बेच देता है।

पीड़िता का कहना है कि गुरुवार शाम पीकर टल्ली होने के बाद पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया। इसी से आक्रोशित होकर पीड़िता ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। शोर पर सुन मौके पर पहुंचे परिजन शिक्षिका को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए।
विज्ञापन


आग बुझाने के बाद परिवार वालों ने शिक्षिका को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद से आरोपी घर से भाग गया है। फिलहाल पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। वहीं मामले में करारी इंस्पेक्टर राजेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अर्धविक्षिप्त युवती की इज्जत लूटने वाले पर खाकी मेहरबान

दरिंदगी की एक घटना के 11 वें दिन भी केस नहीं दर्ज की गई। इससे परेशान पीड़िता के भाई ने शुक्रवार को एसपी से कार्रवाई की मांग की है। पूरामुफ्ती इलाके के एक युवक ने बताया कि उसकी बहन की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है।

पीड़ित की मानें तो 14 जनवरी को उसकी बहन भटककर खेतों की ओर चली गई थी। वहां पहले से मौजूद पड़ोस के एक युवक ने उसे दबोच लिया और दुराचार किया। शोर पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

बताया कि घटना की शिकायत उसी रोज स्थानीय पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाए दूसरे दिन आने के लिए कहा। आरोप है कि दूसरे दिन डांटकर भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें