फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: विवाहिता की मौत मामले में पति व सास गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार किया है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरेभुलई गांव में सोमवार देर शाम प्रतिभा उर्फ नीलू पाल (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। इफको चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पति रमेश कुमार पाल, सास समला देवी, ससुर मोहन पाल, देवर दिनेश व महेश, ननद और बहनोई समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें