फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्यूम टॉयलेट से लैस होने वाली पहली ट्रेन बनेगी हमसफर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्यूम टॉयलेेट से लैस होने वाली पहली ट्रेन बनेगी हमसफर एक्सप्रेस
विज्ञापन

वैक्यूम टॉयलेट लगने के बाद शौचालय में नहीं आएगी दुर्गंध
प्रयागराज। वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस भी वैक्यूम बायो टॉयलेट से जल्द लैस हो जाएगी। एनसीआर में वैक्यूम टॉयलेट अब तक किसी भी ट्रेन में नहीं है। हमसफर से ही इसकी शुरुआत होगी। इसके अलावा कानपुर शताब्दी में भी एनसीआर प्रशासन वैक्यूम टॉयलेट सभी कोच में लगाएगा।
विज्ञापन

हमसफर और कानपुर शताब्दी के विभिन्न कोच में कुल 130 वैक्यूम बायो टॉयलेट लगाए जाएंगे। आरडीएसओ द्वारा विकसित नई तकनीक वैक्यूम बायो टॉयलेट की विशेषता यह है कि इसकी मदद से अपशिष्ठ (मल) टैंक में चला जाएगा। इससे दुर्गंध नहीं आएगी। साथ ही पानी की भी काफी बचत होगी। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि रेलवे ने बायो टॉयलेट प्रोजेक्ट पर खासा काम किया है। इसका उपयोग तमाम ट्रेनों में हो भी रहा है। इसी की उन्नत तकनीक अब वैक्यूम बॉयो टॉयलेट है। एनसीआर की हमसफर और कानपुर शताब्दी में इसे लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें