फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी का उतारा मौत का घाट

Sat, 16 Apr 2022 11:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुकेश कुमार ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए पंखे से रस्सी भी लटका दिया था। सुबह निरंजना देवी की मौत की खबर सुन उसके मायके वाले भी पहुंच गए और कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : निरंजना देवी। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव के मलाक चौधरी गांव की निरंजना देवी की शुक्रवार की रात हत्या कर दी गई। मायके वालों का आरोप है कि हत्या के बाद ससुरालियों ने शव फंदे से लटका दिया ताकि लगे कि उसने आत्महत्या कर ली। पति मुकेश का गांव की ही एक युवती से अवैध संबंध था। निरंजना इसका विरोध करती थी। इसी कारण उसे मार दिया गया। मायके वालों की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन



 मलाक चौधरी गांव के रहने वाले मुकेश कुमार और गधिना गांव की निरंजना देवी की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। शादी के बाद निरंजना को पता चला कि मुकेश का गांव की ही एक युवती से संबंध है। इसके बाद मुकेश और निरंजना के संबंध खराब होना शुरू हो गए। यह बात पूरे गांव में फैली तो उस युवती के घर वालों ने उसकी शादी कर दी लेकिन मुकेश ने उससे मिलना जुलना नहीं छोड़ा।


इसी बीच दोनों के दो बेटे आदित्य और अंशू हुए लेकिन विवाद बढ़ता गया। इसी विवाद को लेकर कई बार निरंजना मायके चली गई। कई बार पंचायत हुई लेकिन बात बिगड़ती रही। निरंजना के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। मायके वालों का आरोप है कि शुक्रवार की रात मुकेश और उसके घर वालों ने निरंजना को बहुत मारा पीटा। जब उसकी चीखें सुनकर बेटा अंशू छत पर पहुंचा तो उसे भगा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने पांच घंटे तक नहीं उठने दिया शव


इसके बाद निरंजना की हत्या कर दी गई और उसका शव फंदे से लटका दिया गया ताकि लोगों को लगे कि उसने आत्महत्या कर ली। सुबह निरंजना की मौत की खबर सुन उसके मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए बवाल शुरू कर दिया। पुलिस पहुंच गई लेकिन मायके वालों ने पांच घंटे तक लाश नहीं उठने दिया।


उनकी मांग थी कि निरंजना के दोनों बेटों के नाम पहले जमीन की रजिस्ट्री की जाय। मौके पर पहुंचे सोरांव तहसीलदार ओम प्रकाश शुक्ला ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पिता की तहरीर पर पति मुकेश कुमार समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें