इलाहाबाद। सुबोध श्रीवास्तव हत्याकांड के आरोपियो की गिरफ्तारी न होने और परिवारों वालों को मिल धमकी से नाराज कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
आठ माह पूर्व सुबोध श्रीवास्तव की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। इस मामले में हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। प्रदर्शन में मो. हाशिम, रजा हुसैन, राजेश श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।