फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के लिए मिलेगी हर घंटे एसी बस

Tue, 20 Oct 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। वाराणसी जाने वाले मुसाफिरों का सफर कूल-कूल हो, इसके लिए रोडवेज के बेड़े में पांच एसी मिनी बसें शामिल हो गई हैं। इन बसों के अलावा अभी पांच और मिनी बसें भी रोडवेज के बेड़े में जल्द शामिल होंगी। रोडवेज की तैयारी है कि वाराणसी के लिए हर एक घंटे में इलाहाबाद से एसी बसें सिविल लाइंस बस स्टेशन से चले।
विज्ञापन


इलाहाबाद से वाराणसी के लिए काफी पहले एसी बसें चला करती थीं लेकिन किन्हीं कारणों से इन बसों का संचालन बंद हो गया। इसे लेकर यात्रियों ने खासा हो हल्ला भी किया। यात्रियों की डिमांड को देखते हुए आखिरकार रोडवेज ने इलाहाबाद से वाराणसी के लिए एसी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। हालांकि इस बार रोडवेज बड़ी बसों की बजाय मिनी बसों को तरजीह दे रहा है। शुरूआत अभी पांच मिनी बसों से हुई है।

25 सीट वाली इन बसों का संचालन इलाहाबाद से वाराणसी के लिए हो गया है। रोडवेज की ओर से वाराणसी का किराया 165 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के आनंद विहार से वाराणसी के लिए भी एसी जनरथ बस सेवा शुरू हुई है। यह बस भी इलाहाबाद होकर ही वाराणसी रवाना हो रही है। यहां सिविल लाइंस बस स्टेशन पर इसके पहुंचने का समय तड़के 3.30 बजे है।
विज्ञापन


जबकि लखनऊ से इलाहाबाद होकर भी वाराणसी के लिए रोडवेज ने एक एसी बस शुरू की है। इसके अलावा वाराणसी के लिए भी जल्द ही पांच अन्य मिनी एसी बसों का संचालन शुरू होगा। इन पांच बसों के आते ही इलाहाबाद से वाराणसी के लिए हर घंटे एसी बस सेवा शुरू हो जाएगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक हरिशचंद्र यादव के मुताबिक पांच अन्य मिनी एसी बसों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी एसी बसें अनुबंध पर ही चलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें