लखनऊ में बैंक मैनेजर के पद पर तैनात प्रयागराज के कर्नलगंज इलाके की रहने वाली युवती ने लिव इन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य आरोपोें में करेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कर्नलगंज क्षेत्र की रहने वाल रीमा(परिवर्तित नाम)वर्तमान में लखनऊ में तैनात है। उसका आरोप है कि करेली निवासी आमिर लखनऊ के एक होटल में मैनेजर के पद पर तैनात है।
sexual harassment
मुलाकात के बाद दोनों करीब आ गए जिसके बाद वह लिव इन में रहने लगे। इस दौरान शादी करने की बात कहकर आरोपी ने कई बार उससे संबंध भी बनाए। बाद में अपनी बातों से मुकर गया और कहीं और शादी रचा ली। जिसके बाद पीड़िता घर चली आई। यहां पहुंचकर उसने शिकायत की, जिस पर सीओ कोतवाली के निर्देश पर करेली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। सीओ ने बताया कि दुष्कर्म, धोखाधड़ी व एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।