फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : होटल की लिफ्ट में आई खराबी, 1.30 घंटे तक फंसे रहे 12 मेहमान, पहुंचे पुलिस कमिश्नर

Sun, 14 May 2023 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस स्थित होटल रामा कॉन्टीनेंटल में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां लिफ्ट में खराबी आने से 12 मेहमान इसके भीतर फंस गए। यह सभी रोटरी क्लब के सदस्य थे जो मीटिंग में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : लिफ्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित होटल रामा कॉन्टीनेंटल में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां लिफ्ट में खराबी आने से 12 मेहमान इसके भीतर फंस गए। यह सभी रोटरी क्लब के सदस्य थे जो मीटिंग में शामिल होने पहुंचे थे। फायर ब्रिगेड करीब 1.30 घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाल पाई। इस दौरान वहां अफरातफरी मची रही।

सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग पर होटल रामा कॉन्टीनेंटल स्थित है। पिछले दो दिनों से यहां रोटरी क्लब की मीटिंग चल रही थी। इसमें न सिर्फ प्रयागराज बल्कि कई अन्य शहरों से भी क्लब के सदस्य शामिल होने पहुंचे थे। शनिवार दोपहर 2.15 बजे के करीब 12 लोग बेसमेंट से ग्राउंड फ्लोर में जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए। लिफ्ट ऊपर उठी ही थी कि कुछ ही सेकेंड्स बाद इसमें खराबी आ गई और यह बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर के बीच फंस गई। होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।

विज्ञापन


उधर भीतर फंसे लोग दम घुटने की वजह से चीखने लगे। जानकारी दी गई तो पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड भी आ गई। मामला हाईप्रोफाइल लोगों से जुड़ा था तो पुलिस आयुक्त रमित शर्मा व डीसीपी नगर दीपक भूकर भी पहुंच गए।

रॉड डालकर खोला दरवाजा, फिर कुर्सी पर चढ़ाकर निकाला बाहर

फायर ब्रिगेड के जवानों ने रॉड डालकर पहले लिफ्ट का दरवाजा खोला। इसके बाद भीतर कुर्सी रखकर एक-एक कर मेहमानों को बाहर निकाला। इस दौरान तेज गर्मी व सांस फूलने से कई लोग बेहाल हो गए थे। लिफ्ट से बाहर निकाले जाने के बाद वह सामान्य हो सके।

गड़बड़ी की बात से होटल प्रबंधन करता रहा इन्कार

फायरब्रिगेड अफसरों ने बताया कि होटल प्रबंधन लिफ्ट में गड़बड़ी की बात मानने से इंकार करता रहा। उसका कहना है कि लिफ्ट की क्षमता पांच लोगों की है लेकिन दोगुने से ज्यादा लोग इसमें सवार हो गए थे। यही वजह थी कि यह फंस गई।

विज्ञापन

पहले भी हो चुका है मामला, दिया गया नोटिस

सूत्रों ने बताया कि इस होटल में लिफ्ट फंसने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल सितंबर में भी ऐसी ही घटना हुई थी और तब भी फायरब्रिगेड ने पहुंचकर भीतर फंसे लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि होटल संचालक को नोटिस थमाया गया है। कहा गया है कि लिफ्ट की विधिवत जांच कराकर संबंधित संस्था से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर उनके सामने प्रस्तुत करें। ऐसा न करने पर जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें