फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही साथी का मोबाइल और पैसे लेकर भाग निकला होटल कर्मचारी, बोला मैं दिल्ली का गुंडा हूं

Wed, 09 Jun 2021 12:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिविल लाइंस में होटल यश पदम का एक कर्मचारी कमल कुमार यादव अपने ही साथ काम करने वाले सुनील का मोबाइल और पांच सौ रुपये लेकर भाग निकला। होटल मालिक ने जब उसे फोन किया तो उसे खुद को दिल्ली का गुंडा बताया। सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


होटल यश पदम में कुछ दिन पहले कमल कुमार यादव नाम के युवक को नौकरी पर रखा गया था। उसने भोपाल की आईडी लगाई थी। बताया था कि वह यहां तेलियरगंज में किराए का कमरा ले कर रहता है। तीन दिन पहले कमल सहकर्मी सुनील कुमार के साथ खरीदारी करने बाजार गया था। वहां उसने कॉल करने के लिए सुनील से पहले मोबाइल मांगा और फिर पांच सौ रुपये भी ले लिए।

इसके बाद वह मोबाइल से बात करता हुआ वहां से भाग निकला। सुनील ने वापस आकर प्रबंधक योगेश गोयल को पूरी जानकारी दी। योगेश ने फोन किया तो पहले उसने मोबाइल फोन वापस करने के लिए एक दुकान पर बुलाया। योगेश वहां पहुंचे और फोन किया तो कहा कि वह दिल्ली का गुंडा है। दिल्ली पुलिस उसका कुछ नहीं कर पाई। वह मोबाइल नहीं देगा। इसके बाद योगेश ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को कर्मचारी सुनील की तहरीर पर कमल कुमार यादव के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें