फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जिले में महिला अपराध वाले हॉट स्पॉट चिन्हित, एंटी रोमियो टीम होगी सक्रिय

Thu, 02 Feb 2023 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले में महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू होने वाली है। इतना ही नहीं शिकायतों के आधार पर जिले में महिला अपराध वाले हॉट स्पॉट को भी चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : पुलिस अफसरों के साथ बैठक करते आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू होने वाली है। इतना ही नहीं शिकायतों के आधार पर जिले में महिला अपराध वाले हॉट स्पॉट को भी चिन्हित कर लिया गया है। बुधवार को पुलिस लाइन में कमिश्नर रमित शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की और सार्वजनिक स्थानों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने और एंटी रोमियो स्क्वायड में नियुक्त महिला कर्मियों के नियमित प्रशिक्षण का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला सुरक्षा विशेष दल में नियुक्त कर्मियों को उद्देश्यों और कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया गया। पिछले दो वर्षों में 112 नंबर पर छेड़खानी तथा महिला संबंधी अपराधों की शिकायतों के आधार पर जिले में हाट स्पाट चिन्हित किए गए। इसके बारे में जीआईएस मैप द्वारा कर्मचारियों को अवगत कराते हुए विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए।                                                                                    

अब अपराधियों के खिलाफ के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति

स्कूल कॉलेज, बाजार, मॉल, पार्क, बस और रेलवे स्टैंड तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की निगरानी और कार्रवाई तथा हॉट स्पॉट एरिया में प्रतिदिन पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। जिन थानों में ज्यादा शिकायतें आई हैं, वहां टीम को और सक्रिय किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें