फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कैफे में हॉस्टल के छात्रों ने किया बवाल, संचालक को सड़क पर घसीटकर पीटा

Sun, 18 Dec 2022 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आनंद भवन के सामने स्थित कैफे में हॉस्टल के छात्रों ने जमकर बवाल मचाया। कैफे पर मौजूद रतनाम सिंह को सड़क पर घसीटकर लात-घूंसों से पीटा। साथ ही एक अन्य व्यक्ति का मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने तीन नामजद समेत 28 पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद भवन के सामने स्थित कैफे में हॉस्टल के छात्रों ने जमकर बवाल मचाया। कैफे पर मौजूद रतनाम सिंह को सड़क पर घसीटकर लात-घूंसों से पीटा। साथ ही एक अन्य व्यक्ति का मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने तीन नामजद समेत 28 पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रजत दुबे आनंद भवन के सामने चाय सुट्टा बार के नाम से कैफे चलाता है। उसने बताया कि शनिवार रात 10 बजे के करीब लगभग 30 की संख्या में युवक बर्थडे मनाने आए। मना करने पर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर उसके दोस्त रतनाम को पिस्टल सटा दी और पीटना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे घसीटकर सड़क तक ले गए और लात-घूंसे बरसाने लगे। बेतहाशा पिटाई से वह अचेत हो गया। इस दौरान एक अन्य मित्र दिव्यांशू ने पुलिस को फोन करना चाहा तो मोबाइल छीनकर पैरों से कूंच दिया। वह किसी तरह जान बचाकर भागा। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने गल्ला लूटने का प्रयास किया और रंगदारी भी मांगी। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमलावरों में रुद्रप्रताप सिंह, प्रेमप्रताप सिंह और राठौर भी शामिल थे। वह हॉलैंड हाल हॉस्टल में रहते हैं। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि रंगदारी मांगने, लूट समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें