उसे घसीटकर सड़क तक ले गए और लात-घूंसे बरसाने लगे। बेतहाशा पिटाई से वह अचेत हो गया। इस दौरान एक अन्य मित्र दिव्यांशू ने पुलिस को फोन करना चाहा तो मोबाइल छीनकर पैरों से कूंच दिया। वह किसी तरह जान बचाकर भागा। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने गल्ला लूटने का प्रयास किया और रंगदारी भी मांगी। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमलावरों में रुद्रप्रताप सिंह, प्रेमप्रताप सिंह और राठौर भी शामिल थे। वह हॉलैंड हाल हॉस्टल में रहते हैं। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि रंगदारी मांगने, लूट समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।