रेलवे बोर्ड तक रांची से बनारस तक चल रही वंदे भारत का विस्तार प्रयागराज रामबाग तक करने, मुंबई दुरंतो को सप्ताह में तीन दिन करने, प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को हर रोज चलाने और प्रयागराज-अहमदाबाद वीकली एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पहुंचे हैं।
प्रयागराज से मुंबई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस का महाकुंभ से पहले रोजाना संचालन हो सकता है। इसके अलावा रांची से बनारस के बीच चल रही वंदे भारत के भी प्रयागराज आने की उम्मीद बंध गई है। शनिवार को प्रयागराज पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने कहा कि इस संबंध में रेल प्रशासन विचार कर रहा है। रेलवे बोर्ड तक रांची से बनारस तक चल रही वंदे भारत का विस्तार प्रयागराज रामबाग तक करने, मुंबई दुरंतो को सप्ताह में तीन दिन करने, प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को हर रोज चलाने और प्रयागराज-अहमदाबाद वीकली एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पहुंचे हैं।
विज्ञापन
इसमें से कुछ प्रस्ताव स्थानीय सांसद ने भी भेजे हैं। इस बारे में सतीश कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड में इस संबंध में विचार-विमर्श चल रहा है। जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा।
वहीं, सूबेदारगंज स्टेशन का नाम प्रयागराज कैंट करने का भी प्रस्ताव रेलवे बोर्ड तक पहुंचा है। इसके अलावा प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस, प्रयागराज-अहमदाबाद एक्सप्रेस का नामकरण क्रमश: अक्षयवट एक्सप्रेस, महाकुंभ एक्सप्रेस करने की भी मांग भी पहुंच चुकी है।