जेल प्रशासन ने मुलाकात वाले कमरे व जांच केंद्र तक पहुंचने के लिए एक रास्ता निर्धारित किया है, जिससे मुलाकाती आ और जा सकेंगे। बृहस्पतिवार को माफिया अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्र से उसका भांजा उत्कर्ष द्विवेदी निवासी नवाबगंज कुछ परिचितों के साथ पहुंचा था।
जिला जेल में बंद बंदियों से मिलने वालों को लेकर गेट पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। बृहस्पतिवार को माफिया अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्र से मिलने पहुंचे उसके भांजे और बंदीरक्षक के बीच विवाद के बाद जेल प्रशासन ने यह सख्ती की है।
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने मुलाकात वाले कमरे व जांच केंद्र तक पहुंचने के लिए एक रास्ता निर्धारित किया है, जिससे मुलाकाती आ और जा सकेंगे। बृहस्पतिवार को माफिया अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्र से उसका भांजा उत्कर्ष द्विवेदी निवासी नवाबगंज कुछ परिचितों के साथ पहुंचा था। यहां प्रवेश के दौरान बैरिकेडिंग पार कर अंदर आने के दौरान बंदीरक्षक सुमित ने उसे रोका। इसी बात को लेकर सुमित और उसके बीच विवाद शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर वहां मौजूद जेल हवलदार व अन्य बंदीरक्षकों ने उसे बैठा लिया और जेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जेल अधिकारियों की सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस उसे अपने साथ ले गई और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
अब मुलाकाती कमरे में प्रवेश और चेकिंग रूम तक आने और जाने का एक रास्ता निर्धारित कर दिया गया है। जिला जेल अधीक्षक अमिता दुबे से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इंस्पेक्टर नैनी वैभव सिंह ने बताया कि जेल अधिकारियों की सूचना पर जेल चौकी प्रभारी उक्त युवक को थाने लाए थे और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया था।