फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महेशगंज-कोरारी मार्ग के चौड़ीकरण को जगी उम्मीद

Wed, 20 May 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित महेशगंज-बेरावां-जूड़ापुर बीहर वाया कोरारी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को एक बार फिर नई उम्मीद मिली है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में इस मार्ग को फिर शामिल करने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से खराब और संकरी सड़क के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय जनता लगातार सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रही थी।
विज्ञापन

करीब 14 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव पहले भी पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव को सांसद प्रवीण पटेल और क्षेत्रीय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य की सिफारिश के आधार पर आगे बढ़ाया गया था। पूर्व में यह योजना विभिन्न कारणों से आगे नहीं बढ़ सकी थी।
उल्दा निवासी व सहकारी संघ कौड़िहार के अध्यक्ष कृष्णचंद्र पाण्डेय, शारदा पाल ने कहा कि लोगों को उम्मीद है कि इस बार शासन स्तर पर शीघ्र स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी। लोक निर्माण विभाग सीडी खंड तीन के अधिशासी अभियंता ने कहा कि यह मार्ग वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है निर्धारित समय में कार्य पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें