फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आपातकाल के मीसा बंदियों का किया सम्मान

Fri, 26 Jun 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
रामपुर में भाजपा यमुनापार की जिला योजना बैठक में संस्मरण पक्ष के कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा।
विज्ञापन
भाजपा यमुनापार ने बृहस्पतिवार को रामपुर स्थित एक विद्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। बैठक में 23 जून से 6 जुलाई तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इस दौरान आपातकाल के मीसा बंदियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रेरणास्रोत है। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने बताया कि उनके आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को सशक्त बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सतीश विश्वकर्मा, राजेश्वरी तिवारी, प्रदीप पांडेय, रामसुख कुशवाहा, रत्नाकर पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें