फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, युवती घायल

Fri, 26 Jun 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
घूरपूर -मृतक दिलीप पटेल की फाइल फोटो
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव में बृहस्पतिवार शाम प्रयागराज से रीवा जा रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई,जबकि उसकी सहकर्मी युवती घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय दिलीप पटेल के रूप में हुई है। वह मुडेहरा रेरा का रहने वाला था। दिलीप अपनी सहकर्मी प्रियंका गौड़ के साथ गौहनिया से जारी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

कांटी गांव स्थित पेट्रोलियम पंप के पास वे बाइक खड़ी कर बात कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलीप बस के पहिए के नीचे आ गया। उसके शरीर के टुकड़े हो गए। दोनों पास के निजी अस्पताल में काम करते थे। घटना के बाद चालक बस समेत भाग गया।
दिलीप पटेल चार भाई और तीन बहनों में पांचवें नंबर का था। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बस की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें