उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद की संपत्तियों को लेकर पीडीए कागजी घोड़े दौड़ा रहा है। प्राधिकरण में बुधवार को दिनभर अतीक एंड कंपनी से संबंधित फाइलें खंगाली जाती रहीं। पीडीए ने 30 से अधिक लोगों को निशाने पर लिया है।
उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद की संपत्तियों को लेकर पीडीए कागजी घोड़े दौड़ा रहा है। प्राधिकरण में बुधवार को दिनभर अतीक एंड कंपनी से संबंधित फाइलें खंगाली जाती रहीं। पीडीए ने 30 से अधिक लोगों को निशाने पर लिया है। जिनकी फाइलें कार्रवाई के लिए तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पीडीए ने खुल्दाबाद और तेलियरगंज जोन समेत कई स्थानों पर तकरीबन 37 ऐसे लोगों को चिन्हित किया है, जो अतीक की बेनामी संपत्तियों के चेहरे बने हुए हैं। अब इन लोगों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। बुधवार दफ्तर खुलते ही प्राधिकरण सचिव कार्यालय में नामी-बेनामी, वैध और अवैध संपत्तियों की कुंडली खंगाली जाती रही। पूरा महकमा दिनभर फाइलें तैयार करने में लगा रहा।
लिखापढ़ी दुरुस्त होते ही रडार पर आने वाले गुर्गों की संपत्तियों को गिराने के लिए पीडीए बुलडोजर रवाना करेगा। पीडीए के जोनल सचिव अजीत कुमार ने बताया कि फाइलों पर काम चल रहा है। हम ठोस आधार मिलते ही कार्रवाई कर देंगे। एक भी अवैध-अनाधिकृत संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा।