फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहबतियाबाग ओवरब्रिज पर डंपर की टक्कर से होमगार्ड की मौत

Sat, 27 Mar 2021 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
सोहबतियाबाग ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात बाइक से घर जा रहे होमगार्ड को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झूंसी के हेतापुर का रहने वाला अनिल कुमार मिश्रा (42) होमगार्ड था। अनिल की ड्यूटी डफरिन अस्पताल में लगी हुई है।
विज्ञापन


ड्यूटी खत्म करने के बाद शुक्रवार की रात अनिल बाइक से घर के लिए चला था। वह सोहबतियाबाग ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि उसे पीले रंग की एक डंपर ने टक्कर मार दी। पहियों की चपेट में आने से अनिल की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर जेपी शाही मौके पर पहुंच गए। अनिल के मोबाइल से आखिरी कॉल वाला नंबर मिलाया गया तो पता चला कि वह होमगार्ड था और ड्यूटी से वापस जा रहा था। इसके बाद घरवालों को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। टक्कर मारकर डंपर चालक गाड़ी लेकर भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें