फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलैंड हॉल हॉस्टल के आवंटन में फिर रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। छात्रों को हॉलैंड हॉल हॉस्टल का आवंटन करने के लिए इविवि प्रशासन ने भले ही हॉस्टल का संचालन कर रहे ट्रस्ट को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया हो, लेकिन इस समस्या का समाधान हल होता नजर नहीं आ रहा है। विलियम हॉलैंड यूनिवर्सिटीज कॉलेज के चेयरमैन बिशप डॉ. पीटर बलदेव ने कुलपति, जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र लिखकर हॉस्टल आवंटन में आ रहीं कई बाधाएं गिनाई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में लिखा है कि हॉस्टल के कई कमरों के ताले तोड़ दिए गए हैं। हॉस्टल पर बिजली का बिल भी बकाया है और इस आधार पर जिलाधिकारी की ओर से खाते को सीज किए जाने का आदेश भी दिया गया है। अगर हॉस्टल का आवंटन होता है तो बिना कनेक्शन बिजली का उपयोग करने पर राजस्व की क्षति होगी और संबंधित विभाग बिजली चोरी के आरोप में ट्रस्ट पर मुकदमा दर्ज करा देगा। इसके अलावा हॉस्टल की वार्डन एवं अधीक्षक आवास पर भी कब्जा है, जिसकी वजह से वार्डन और अधीक्षक के रहने के लिए आवास उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
इन परिस्थितियों में हॉस्टल का संचालन कर पाना मुश्किल होगा। बिशप ने मांग की है कि छात्रावास की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे और बिजली का खाता विधिक रूप से संचालित करने का आदेश दिया जाए। प्रबंध समिति यह आश्वस्त करती है कि छात्रों की आई हुई फीस का 20 फीसदी हिस्सा पुराने बकाए के भुगतान पर खर्च किया जाएगा और हर माह नियमित रूप से बिजली का बिल जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें