फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर हाट खूब आए शहरी

विज्ञापन
Holiday in hunarhat - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
छुट्टी के दिन हुनरहाट में
विज्ञापन

बड़ी संख्या में जुटे शहरी
नामचीन कलाकारों ने सांगीतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा
प्रयागराज। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की पहल और मौलाना आजाद नेशनल एकेडेमी ऑफ स्किल्स के सहयोग से सांस्कृतिक केंद्र के शिल्प हाट में लगे दस दिनी क्राफ्ट्स और क्यूजींस कासंगम ‘हुनर हाट’ शहरियों को खूब भा रहा है। रविवार के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा बड़ी संख्या में लोगों ने हुनर हाट पहुंचकर देश भर के हुनर के उस्तादों क कमाल देखा। फिर मनपसंद चीजें खरीदीं। हाट में देश के कोने-कोने से तीस सौ से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार और खानसामे शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं हाट के मुक्ताकाशी मंच पर पोश जेम्स, विक्की चंद्रा ने किशोर कुमार के सदाबहार नगमों से ऐसा समा बांधा कि लोगों ने भी उनके साथ सुर मिलाए। गाते हुए वह मंच के नीचे उतरकर श्रोताओं के बीच पहुंचे और उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश की। शिल्प हाट पहुंचे अशोक नगर के स्नेह रंजन, वैशाली, ममता बंसल और सिविल लाइंस की सुजाता, मयंक, मोहित आदि ने कहा, शिल्प, स्वाद के साथ सुरों का संगम अद्भुत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें