फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर अलर्ट, शहर के सभी स्टेशनों पर चला जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
होली को लेकर रेलवे ने अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट जारी होने के बाद प्रयागराज जंक्शन, रामबाग, संगम, प्रयाग, छिवकी आदि स्टेशनों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जंक्शन पर प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की तलाशी ली गई। साथ ही संदिग्ध दिख रहे यात्रियों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर होली पर रेलवे का अलर्ट जारी होने के बाद आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार ने कुली, वेंडरों के साथ बैठक की। बैठक में जीआरपी रामबाग भी शामिल हुई। इस दौरान कुलियों और वेंडरों से संदिग्ध दिखने वाले लोगों की सूचना देने को कहा गया। यह भी कहा गया कि अगर कहीं कोई लावारिस वस्तु दिखती है तो उसकी सूचना जरूर दी जाए। यहां कोरोना को लेकर भी अभियान चलाया गया। स्टेशन मैनेजर नरेंद्र सिंह एवं अन्य रेलवे अफसरों को रामबाग में तैनात रेलकर्मियों से मास्क पहनने की अपील की।
कहा कि इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी सावधानी और साफ सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। उधर प्रयागराज संगम, प्रयाग जंक्शन , प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर भी कोरोना को लेकर अभियान चलाया गया। प्रयागराज संगम के स्टेशन मैनेजर अवधेश मणि पाठक ने कहा कि परिसर में यात्रियों को कोरोना के प्रति जागरूक करने को लेकर पोस्टर आदि भी लगाए जा रहे हैं। इस दौरान होली अलर्ट को लेकर यहां भी आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेनों की तलाशी आदि ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें