वाहन चेकिं ग के दौरान होलागढ़ की पुलिस ने चोरी की सात बाइकों संग दो अभियुक्तों को गिरफ्तार मामले का खुलासा किया है। पकडे़ गए दोनों बाइक चोरों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया है। चोरी की बाइक संग गिरफ्तार दोनों चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
होलागढ़ इंस्पेक्टर संतोष कुमार दूबे के मुताबिक चांटी तिराहा मोड़ पर पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस बाइक सवार पुलिस को देख सकपका गए। बाइक से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने संदेह होने पर दोनों बाइक सवारों को दबोच लिया। पकड़ में आए दोनों बाइकों के कागजात दिखाने के लिए कहा गया। लेकिन वह चोरी की बाइक के कागजात दिखा नहीं पाए तो पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछतांछ शुरू किया। इस पर दोनों ने अपना नाम आशीष पटेल पुत्र शंकर लाल पटेल निवासी धुसूरपुर चांटी एवं वाहिद पुत्र मो. सिद्दीक निवासी बृसिंहपुर उर्फ रामगढ़ थाना होलागढ़ बताया। पकडे़ गए दोनों अभियुक्तों से पुलिस ने पूछतांछ के दौरान कई स्थानों से कुल सात बाइकें बरामद किया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक चोरी की बाइक संग बरामद की गई सात बाइकों में पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों को छोड़ दिया गया है। जिसको लेकर होलागढ़ पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।