prayagraj news: होलागढ़ हत्याकांड में मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : prayagraj
जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि होमगार्ड की बेटी से प्रिंस की जान पहचान थी। इसी बीच उसका रिश्ता तय हो गया और घरवालों ने सगाई भी तय कर दी थी। हालांकि जानकारी पर प्रिंस ने युवती के ससुराल में अपने साथियों संग पहुंचकर धमकी दी थी।
इसकी जानकारी पर होमगार्ड ने मामले की शिकायत वैद्य से की जिसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। जानकारी पर पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच शुरू कर दी है। उधर घटना के दूसरे दिन से गायब पड़ोसी गांव में रहने वाले होमगार्ड का भी पता नहीं चल सका। पुलिस हिरासत में लिए गए उसके बेटे, रिश्तेदार व अन्य परिजनों से पूछताछ करती रही।
prayagraj news: होलागढ़ हत्याकांड में मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : prayagraj